सूर्य नमस्कार से शारिरिक एवं मानसिक शक्ति का विकास होता है

रायपुर13 फरवरी(राधेश्याम वैष्णव)क्षेत्र के देवरिया ग्राम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को जयराम बलाई ने सूर्य नमस्कार के महत्व और क्रियाविधि के बारे में उपस्थित छात्र छात्राओं को जानकारी दी। सूर्य नमस्कार में कुल 10  आसन्नों का समावेश है। हमारी शारीरिक शक्ति की उत्पति, स्थिति तथा वृद्धि सूर्य पर आधारित है।जो लोग रोजाना सुबह ब्रह्म मूर्हत में उठकर शोच-स्नान करने के बाद सूर्य नमस्कार करते हैं व सूर्य उपासना करते हैं वे लोग हमेशा  स्वस्थ रहते हैं। सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति के साथ ही  विचार शक्ति व स्मरण शक्ति  बढ़ती है।  सूर्य नमस्कार के 12 मंत्रों के उच्चारण के साथ समस्त छात्र छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया व नियमित सूर्य नमस्कार की शपथ दिलाई ।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को