पुलवामा मे शहीद सैनिकों को छात्र-छात्राओं ने दी श्रद्धांजलि
रायपुर 16 फरवरी,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे के राजकीय महाविद्यालय परिसर में छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश कुमावत के नेतृत्व में पुलवामा में गुरुवार को शहीद हुए सैनिकों को भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई ।महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राधेश्याम बांगड़ ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को कहा कि पाकिस्तान के इस कायराना कृत्य का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा जिससे भविष्य में पाकिस्तान इस तरह की हरकत दुबारा ना कर सके । शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति संबलन का भाव प्रकट किया । इस दौरान महाविद्यालय के छात्र छात्राएं एव प्राध्यापक उपस्थित थे ।