कोशीथल मे शनिवारीय बालसभा का आयोजन

गंगापुर 23 फरवरी(रामनिवास सेन) क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय - कोशीथल में शनिवारीय बाल सभा का आयोजन किया गया ।  जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी शिक्षाप्रद, देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों को शिक्षा की ओर प्रेरित किया । बाल सभा की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरोज शर्मा ने की। बाल सभा प्रभारी रमेश चंद्र वैष्णव ने बताया की बाल सभा के माध्यम से आमजन में शिक्षा की अलख जगाई जाएगी । प्राध्यापक फारुख बैग मिर्जा ने बाल सभा की उपादेयता पर प्रकाश डाला। बाल सभा में प्राध्यापक फारुख बैग मिर्जा, भेरू लाल बलाई, प्रतिभा तिवारी, ममता जीनगर व वरिष्ठ अध्यापक संजय पालीवाल, लक्ष्मण सिंह शेखावत, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामसहाय माली, बद्री लाल लोहार, अध्यापिका कंचन सोनगरा, आशा जीनगर,सुमित्रा पारीक, सीमा सेन सहित छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक