राजीविका द्वारा महिला समूहों को मेगा ऋण वितरण शिविर का आयोजन
रायपुर(राधेश्याम वैष्णव)राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् राजीविका भीलवाड़ा द्वारा जिला कलेक्टर सभागार में जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेन्द्र सिह राठोड़ की अध्यक्षता में ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि A k गुप्ता क्षेत्रीय प्रबंधक बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक ,तथा अन्य विशिष्ट अतिथि में DDM नाबार्ड लोकेश सैनी, बैंक ऑफ बडौदा से उपेन्द्र ,SBI से NK पाटनी,BRKGB से HR जोगचन्द्र तथा राजीविका मुख्यालय जयपुर से SPM मनोज गुप्ता व PM राकेश उपाध्याय उपस्थित रहे शिविर में भीलवाड़ा राजीविका के 418 स्वयं सहायता समूहों को कुल 7 करोड़ 13 लाख रुपए का ऋण वितरण किया गया ज़िले की प्रगति से जिला परियोजना प्रबंधक तेज सिंह भाटी ने अवगत कराया तथा ऋण के उपयोग ओर ऋण संबंधित अन्य गतिविधियों की जानकारी जिला प्रबंधक FI राकेश पाटीदार के द्वारा दी गयी समारोह का संचालन जिला प्रबंधक रामप्रसाद शर्मा ने किया राजीविका की ओर से OP गंदोडिया ,अमित दुबे,चन्द्र शेखर ओझा ,धर्मेंद्र सुधार ओर चिराग़ त्रिपाठी,देव करण गुर्जर तथा स्वय सहायता समूह की 120 महिला उपस्थित रही।मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने समुह सदस्यों द्वारा सामाजिक रूप से ओर अधिक जागरूकता ओर सशक्तिकरण लाने हेतु प्रेरित किया ।