राबाउमावि रायपुर में सेनेटरी नेपकिन डैस्ट्रोयर मशीन लगाने का निर्णय
रायपुर 21 फरवरी,(राधेश्याम वैष्णव) ग्राम पंचायत रायपुर द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर में क्षेत्र की पढ़ने वाली बेटियों की गरिमा,निजता और स्वास्थ्य की मूलभूत सुविधा के क्रियान्वयन के लिये इंसीनरेटर मशीन उपलब्ध करा कर क्षेत्र की बेटियों के लिये अभूतपूर्व उपहार दिया जाएगा। बालिका विद्यालय रायपुर,की प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा के आग्रह पर ,रायपुर की महिला सरपंच रेखा तातेला ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत के माध्यम से सैनेटरी नेपकीन डैस्ट्रोयर(इंसीनरेटर) उपलब्ध कराने का निर्णय किया है। इस मशीन के लग जाने से क्षेत्र की बेटियाँ ज्यादा सुरक्षित ,स्वास्थ्यप्रद और सहज तथा सरल तरीके से नैपकिन्स का निस्तारण कर सकेगी ।राबाउमावि रायपुर में स्थापित की जा रही इस मशीन से बालिका शिक्षा ,गरिमा और स्वास्थ्य को बल मिलेगा तथा ,ग्राम की बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा । महिला सरपंच तातेला की इस पहल पर बालिका विद्यालय प्रशासन ने उनका आभार जताया है।