प्राकृतिक आपदा का मुकाबला करने के गुर सिखाये एनडीआरएफ टीम ने

रायपुर 19 जनवरी, (राधेश्याम वैष्णव)र


 कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमि 


 क विद्यालय में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में छठी एन डी आर एफ बटालियन के कमांडेंट राकेशसिंह के निर्देशन में गांधीनगर गुजरात की बटालियन के 35 सदस्यों की टीम ने राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में बच्चों व ग्रामीणों को आपदा से बचने के गुर सीखाए।  राष्ट्रीय आपदा मिशन बल के टीम कमांडर देवासी ने आपदा प्रबंधन पर प्रकाश डाला।  रेस्क्यूरर बजरंग सेन ने प्राथमिक उपचार के बारे में बताया । कमांडर देवासी ने बच्चों को बाढ़ के बारे में बताया कि पानी की बोतल और 
टिन से कैसे बस सकते हैं। स्कूली बच्चों ने भी डेमो दिया। इस अवसर पर तहसीलदार मनोहरलाल कुमावत, थानाधिकारी दातारसिंह, कार्यवाहक प्रधानाचार्य लतीफ मोहम्मद, प्राध्यापक सुवालाल कुमावत, सतीश यादव, जानकीलाल  त्रिपाठी, जगदीशचन्द्र दाधीच, भगवान लाल मूंदड़ा सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित थे।  


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को