वंदेमातरम् राजीविका महिला विकास सहकारी समिति रायपुर की वार्षिक आम सभा सम्पन्न
रायपुर 24 फरवरी,(राधेश्याम वैष्णव) स्वयं सहायता समूह से महिलाएं आर्थिक पिछड़ेपन से मुक्त हुई एवं आगे बढी है। सरकार द्वारा जो राशि रोजगार सहायता हेतु समूहों को दी जा रही है उसका सही निवेश करें। उक्त विचार राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के वंदे मातरम राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड रायपुर की वार्षिक आम सभा में बागड़ ग्राम पंचायत के सरपंच गोर्धन गुर्जर ने मुख्य अतिथि पद से राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में उपस्थित महिलाओं के समक्ष व्यक्त किए। कार्यक्रम के अध्यक्ष व ब्लॉक परियोजना प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि 31 ग्राम के 215 स्वयं सहायता समूहों को एक करोड़, इकसठ लाख,पचास हजार की राशि सरकार द्वारा रोजगार के लिए उपलब्ध करा दी गई है। 104 युवाआओं को रोजगार का प्रशिक्षण स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से देकर नियुक्ति दी जा चुकी है। रोजगार की ओर समूहों को प्रेरित किया जा रहा है। आमसभा में विशिष्ट अतिथि ई-मित्र प्रभारी राधेश्याम वैष्णव, सहायक कृषि अधिकारी नाथुसिंह चुंडावत, कोट ग्राम पंचायत के सरपंच विमला चेचाणी, बागोलिया सरपंच बालीदेवी सुधार, थला सरपंच लक्ष्मीदेवी गर्ग व आर. एस. मोहन ठाकुर थे। सभी अतिथियों का स्वागत एम. आई. एस.मैनेजर अरविंद कुमार, कलस्टर मैनेजर कैलाश कुमावत, बैंक मित्रा माया कुमावत, लेखापाल भाग्य श्री चुंडावत ने माल्यार्पण व तिलक से किया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्जवलन से हुआ।आम सभा में सी.एल.एफ.के नव- निर्वाचित पदाधिकारियों का निवर्तमान पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण से स्वागत किया गया। जिसमें अध्यक्ष सीतादेवी, सचिव मंजूदेवी, कोषाध्यक्ष सीमा सेन, उपाध्यक्ष रजियाबानु सहित आठ सदस्यों का निर्वाचन किया गया। सहायक कृषि अधिकारी शंकरलाल शर्मा ने कृषि, मोहन ठाकुर ने रोजगार, भाग्यश्री चुंडावत ने समूह के लेखा जोखा पर जानकारी दी। रेहाना बानु एवं राणी बेगम ने स्वयं सहायता समूह के विषय में अपने अनुभव बताएं। अतिथियों द्वारा सर्वश्रेष्ठ बैंक मित्रा का सम्मान माया कुमावत, कलस्टर कोऑर्डिनेटर का समान पारस कुमावत, ग्राम संगठन लेखापाल का सम्मान कृष्णा शर्मा, लेखा - जोखा का सम्मान सुल्ताना बानु को प्रदान किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व उनके बच्चों द्वारा देश भक्ति नृत्य व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की प्रेरक प्रस्तुति दी गई। वार्षिक आम सभा का संचालन वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद्र वैष्णव ने किया।