महिला विकास समिति नान्दशा की द्वितीय वार्षिक आम सभा का आयोजन सम्पन्न

रायपुर 25 फरवरी(राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षेत्र के नान्दशा ग्राम पंचायत मुख्यालय के रगतिया भेरुजी तालाब परिसर में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद द्वारा संचालित जय हिंद राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड-नान्दशा जागीर की द्वितीय वार्षिक आम सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक,भीलवाडा तेजसिंह भाटी, मुख्य अतिथि सहाड़ा-रायपुर विधायक कैलाश चंद्र त्रिवेदी व विशिष्ट अतिथि स्थानीय सरपंच व सरपंच संघ अध्यक्ष भेरूसिंह चुंडावत थे। मुख्य अतिथि विधायक त्रिवेदी ने स्वयं सहायता समूहों की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को संबल प्रदान किया।  अध्यक्ष भाटी ने अपने संबोधन में  परियोजना द्वारा चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। ब्लाक परियोजना प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि आम सभा में 8 ग्राम पंचायतों के 25 ग्रामों की 700 महिलाओं ने भाग लिया ।महिलाओं को वार्षिक लेखा जोखा विवरण एवं आजीविका संवर्धन हेतु प्रोत्साहित किया गया। सरपंच भेरू सिंह चुंडावत द्वारा जय हिंद सीएलएफ को निः शुल्क पट्टा देने की घोषणा की गई ।कार्यक्रम में   एम आई एस मैनेजर अरविंद कुमार मेघवंशी, जहाजपुर क्षैत्रिय समन्वयक सूर्य प्रकाश कन्वारिया व शाहपुरा समन्वयक राजेंद्र बाबर, पूर्व आरपीआरपी देवकरण गुर्जर ,बालू राम खींची भी उपस्थित थे।  जय हिंद राजीविका   संगठन नान्दशा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी 1.कलस्टर मैनेजर मंजू रेगर, 2.अध्यक्ष प्रेम देवी भील, 3.सचिव मीना देवी ,4.कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा,5.कलस्टर कोर्डिनेटर चंचल शर्मा, ललिता  माली, गणी गाडरी,बैंक मित्रा सीमा प्रजापत सहित आठ सदस्य चुने गये। बालिकाओं द्वारा देश भक्ति गीत, नृत्य व स्वच्छता पर नाटक प्रस्तुत किये। सर्वश्रेष्ठ बैंक मित्रा सीमा प्रजापत, लघु उद्योग सलाहकार डिंपल,सांवरिया सेठ समूह, गंगा ग्राम संगठन आदि को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। 

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को