राउमावि कोशीथल मे मिड डे मील व अन्नपूर्णा दुग्ध वितरण का आकस्मिक निरीक्षण

गंगापुर 26 फरवरी,(राधेश्याम वैष्णव) क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय-कोशीथल में अतिरिक्त ब्लाक मुख्य शिक्षा अधिकारी माधवसिह बड़वा द्वारा मिड डे मील व अन्नपूर्णा दुग्ध वितरण का आकस्मिक सघन निरीक्षण किया।  बच्चों को पिलाये जा रहे दूध की गुणवत्ता लेक्टो मीटर से जांची जो सही पायी गई। अनाज भंडारण व अनाज की सफाई तथा बर्तनों की सफाई भी देखी। रसोई घर की स्वच्छता भी देखी।  दूध,गेहूं,चावल का रिकॉर्ड संधारण व कुक कम हैल्पर के भुगतान की स्थिति भी देखी। आज के मीनू अनुसार दाल चावल बनाये गये। दिसम्बर,2018.तक कुककम हैल्पर का भुगतान हो चुका था। समस्त व्यवस्थाएं उत्तम थी। निरीक्षण के दौरान प्राध्यापक फारुख बैग मिर्ज़ा,एम डी एम प्रभारी बद्रीलाल लोहार, वरिष्ठ अध्यापक संजय पालीवाल, रमेशचंद्र  वैष्णव उपस्थित थे ।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को