पुलवामा शहिदों के लिये छात्र-छात्राएं व शिक्षक करेंगे धन संग्रह

रायपुर 28 फरवरी(राधेश्याम वैष्णव),क्षैत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,कोशीथल में कक्षा 1 से 12वीं के छात्र छात्राओं की उपस्थिति में 14 फरवरी को पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को व उनके बलिदान पर सच्ची श्रद्धांजलि के लिए विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं ने 5 मार्च को प्रातः 8:30 बजे कोशीथल ग्राम में घर-घर झोली फैलाकर शहीदों के लिए धन एकत्रित करने व दिनांक 1मार्च, शुक्रवार को समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यालय परिसर में शहीदों के लिए स्वयं धन-समर्पण करेंगे। दोनों निर्णयों के साथ विद्यालय परिसर में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा पुलावामा में शहीद  सैनिकों की स्मृति में शहीदों का विशाल पोस्टर स्वामी विवेकानंद उद्यान में स्थापित किया। इस के तुरंत बाद देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग देश भक्ति गीत, नृत्य प्रस्तुत किये । समस्त शहीदों के प्रति राष्ट्र गौरव का भाव दिखाते हुए जय घोष लगाए गए।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरोज शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि प्राध्यापक फारुखबैग मिर्जा, भेरुलाल भलाई, ममता जीनगर, वरिष्ठ अध्यापक संजय पालीवाल, रमेशचन्द्र वैष्णव, लक्ष्मणसिंह शेखावत, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामसहाय माली थे। कार्यक्रम में कंचन सोनगरा, आशा जीनगर, सुमित्रा शर्मा, सीमा सेन, हिमांशी पालीवाल, महिपाल जाट, आरिफ छीपा सहित कक्षा एक से 12वीं के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।प्रेरक कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि बद्रीलाल लोहार ने किया। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को