आ गया निमंत्रण जाट समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन का
रायपुर 24 फरवरी, (राधेश्याम वैष्णव)आगामी 8 मार्च शुक्रवार को हरणी महादेव, भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले जाट समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में रायपुर तहसील क्षेत्र के समस्त जाट समाज को आमंत्रित करने के लिए उदयराम काला सरपंच- धूलखेड़ा, भीलवाड़ा, शंकरलाल कुड़ी प्रदेशाध्यक्ष मेवाड़ जाट समाज संस्थान,राजस्थान। भैरुलाल डगेर मंगलपुरा सहायक अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग-भीलवाडा आदि ने निमंत्रण- पत्रिका देकर सभी समाजजनों को सपरिवार सामूहिक विवाह समारोह हेतु सादर आमंत्रित किया ।इस दौरान राजस्थान युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष
केसर जाट, वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मण जाट, शांतिलाल जाट, केसर- अंबु जी जाट सूरजपुरा, देवीलाल जाट नांदशा,कन्हैयालाल जाट केमुनिया, गोपाल जाट पचातरा खेडा सहित क्षेत्र के समाजजन उपस्थित थे।