पुलवामा के शहीदों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की

रायपुर 15 फरवरी, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे सहित तहसील क्षेत्र के समस्त ग्रामों में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। सूरजपुरा में लक्ष्मण जाट, रोशन जाट, शांति लाल जाट, पारस जाट, जगदीश चंद्र जाट, केसर जाट, सुरेश जाट, राजु जाट,  उदल जाट,  रामलाल जाट, सोशर देवी जाट, सानू देवी जाट सहित ग्राम के समस्त महिला पुरुषों बच्चों ने पुलवामा के शहीदों को मोमबत्ती जलाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। रोशन जाट ने समस्त ग्रामीणों को बताया कि आतंकवादियों ने जो किया है वह अति निंदनीय है । पूरा देश शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के साथ है। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक