राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद ब्लॉक रायपुर द्वारा ट्रेनिंग देकर महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर
रायपुर 22 फरवरी(राधेश्याम वैष्णव), राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद ब्लॉक रायपुर द्वारा कस्बे के हस्तीगुरु पावन धाम के पास स्थित माहेश्वरी भवन में चार दिवसीय वाशिंग पाउडर ट्रेनिंग के तीसरे दिन ब्लॉक की 50 महिलाओं ने वाशिंग पाउडर, नहाने की साबुन, सेनेटरी नैपकिन, टॉयलेट क्लीनर, हैंडवाश आदि बनाना सीखा। मध्य प्रदेश से आए ट्रेनर भरत मेवाड़ा ने बताया कि राजस्थान के 3 जिलों में इसी तरह की ट्रेनिंग देकर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं। ये राजस्थान के सभी जिलों में ट्रेनिंग देंगे । मध्य प्रदेश की टीम के एम. टी. विनोद सोनी ने बिजनेस प्लान तैयार करना, रिंकी भट्ट ने हैंड वाश, टॉयलेट क्लीनर, वंदना ठाकुर ने नहाने का साबुन, गोराजी अहिरवार ने वाशिंग पाउडर बनाना सीखा रहे हैं। प्रशिक्षण के तीसरे दिन भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचंद्र वैष्णव ने इस शिविर का अवलोकन किया एवं रायपुर ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित वॉशिंग पाउडर, हैंड वॉश क्लीनर, नहाने की साबुन आदि देखे तो बहुत गुणवत्तापूर्ण एवं बाजार की कीमत से आधी कीमत वाले लगे। इन उत्पादों के निर्माण की विधि को सीख कर महिलाएं निश्चित रूप से आत्मनिर्भर बन सकती है। शिविर में प्रभारी व ब्लॉक परियोजना प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, एम.आई. एस. मैनेजर अरविंद मेघवंशी सहित राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद ब्लॉक रायपुर के पदाधिकारी उपस्थित थे।इस चार दिवसीय आवासीय वॉशिंग पाउडर ट्रेनिंग का समापन शनिवार दिनांक 23 फरवरी को होगा।