बालक शिक्षा को अपने जीवन का अंग बनाये-गोदारा

रायपुर 25 फरवरी(राधेश्याम वैष्णव), शिक्षा को बालक सिर्फ किताबों की बातें और परीक्षा उत्तीर्ण करने का साधन ना मानें बल्कि उसे जीवन का अंग बनाएं,तभी जीवन की सार्थकता हैं ।उक्त विचार रायपुर थानाधिकारी सुरेन्द्र गोदारा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय - पालरां में कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं के लिये आयोजित "मंगलकामना दिवस" के उपलक्ष में आयोजित आशीर्वाद समारोह में कही ।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं हैं ,बस उन्हें पहचान कर निखारने की आवश्यकता हैं । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वामी विवेकानंद राजकीय माडल स्कूल - रायपुर के प्रधानाचार्य नरेश कुमार टाँक ने बालकों को परीक्षाओं के लिये कमर कस लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर पालरा सरपंच पारसी देवी तेली,प्राध्यापक डा.सत्यनारायण तातेला,यतीन्द्र सिंह,घनश्याम चौधरी,दयाराम खाती,प्रेमलता माली,रामावतार मेहर,दिनेश कुमार सेन,मदनलाल खटीक,प्यार चंद रेगर,हरीश टेलर,राजकुमार मेहरिया,मुकेश, राजेन्द्र, खेमराज,रीना,पारस मल,गणेश तेली सहित क्षेत्र के शिक्षक,ग्रामवासी और छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को