भामाशाह पीतलिया ने गरीब परिवार को इक्यावनसौ रुपये सहयोग देकर बंधाया संबल

रायपुर 5 फरवरी,  (राधेश्याम वैष्णव)खेमाणा ग्राम पंचायत के गल्यावड़ी ग्राम में भामाशाह लादु लाल पीतलिया ने शंभू पिता लक्ष्मण भील की आकस्मिक मौत हो जाने पर परिवार को आर्थिक सहायता स्वरूप इक्यावन सौ रुपए का सहयोग किया। इस अवसर पर लेहरु लाल, मदनलाल, कैलाश, गोपाल, अंबालाल, परसराम, भंवरलाल, प्रहलाद, रतनलाल सहित भील समाज जन उपस्थित थे। भामाशाह पीतलिया क्षेत्र के गरीब परिवारों के दुःख - दर्द को दूर करने के लिए हर समय कमर कस कर तैयार रहते हैं। 


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को