"गर्ग" बने रायपुर नर्सेज एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष

रायपुर 8 फरवरी,(राधेश्याम वैष्णव) राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, भीलवाड़ा के जिला अध्यक्ष नारायण लाल माली ने रायपुर में एक बैठक कर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मेल नर्स द्वितीय विकास गर्ग को नियुक्त किया एवं ब्लॉक संयोजक पद पर निर्मला शर्मा एलएचवी को नियुक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक फरीद मोहम्मद सहित तहसील क्षेत्र के मेल नर्स उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष माली ने ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक संयोजक को सात दिवस में ब्लाक कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए।

 


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक