गल्यावड़ी ग्राम में कालिका माता की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न
रायपुर 6 फरवरी, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के गल्यावडी ग्राम में कालका माता मंदिर में नवीन मूर्ति की स्थापना बुधवार प्रातः 7:15 बजे शुभ मुहूर्त में की गई। डॉ मुरलीधर सोनी ने बताया कि कालका माता जी का मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है जिसमें मूर्ति खंडित हो गई थी । प्राचीन मूर्ति के स्थान पर नवीन मूर्ति की प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान तहसील क्षेत्र के हजारों ग्रामीण महिला पुरुषों ने भाग लिया एवं भोजन के रूप में प्रसाद लिया । पंडित गोपाल मातृकुंडिया, भोपाजी अंबालाल भील की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ नवीन मूर्ति की स्थापना की गई। इससे पूर्व विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें 5 ग्राम के 21 जोड़ो ने भाग लेकर यज्ञ को संपन्न कराया। इस दौरान सुखलाल, अमरनाथ, आशु गुर्जर,मांगु गुर्जर, अशोक शर्मा, रतन शर्मा सहित हजारों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।