मोयले का प्रकोप, पीले भी हो गये काले

रायपुर 7 फरवरी,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे सहित तहसील क्षेत्र में सर्वत्र मोयले के प्रकोप से दुपहिया वाहन चालक व पैदल चलने वाले रायपुर राहगीर बहुत परेशान दिखे। दोपहर में तेज धूप निकलने के साथ ही चारों तरफ मौयले का प्रकोप इतना बढ़ गया कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। जिन महिला पुरुषों ने पीले वस्त्र पहन रखे थे उन पर मौयला इतनामंडराने लगा कि पीले वस्त्र काले रंग में दिखने लगे। क्षेत्र में शादियों की धूम के चलते आम लोगों का इधर-उधर स्नेह-भोज में आना जाना लगा हुआ है। भोजन में भी मौयले के गिरने से खाना-पीना भी लोगों का हराम हो रहा है। इधर खेतों में भी मौयले का प्रकोप अधिक बढ़ने से फसलों को नुकसान हो रहा है जिससे किसान चिंतित हैं।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को