शहीद नारायण लाल को श्रद्धांजलि स्वरूप परिजनों को मोडल स्कूल रायपुर स्टाफ व विद्यार्थियों द्वारा प्रदान किया गया आर्थिक सहयोग
रायपुर 23फरवरी, (राधेश्याम वैष्णव)स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल - रायपुर की तरफ से स्टाफ साथियों एवं विद्यार्थियों द्वारा शहीद नारायण लाल गुर्जर के परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए 92,450/- रुपए एकत्रित किए गए। यह राशि लेकर प्रधानाचार्य नरेश कुमार टाँक एवं समस्त स्टाफ शनिवार को उनके गांव बिनौल पहुंचे तथा शहीद नारायण गुर्जर को हार्दिक पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनकी धर्मपत्नी मोहनी देवी को नगद 92,450/-प्रदान किए।इस मौके पर प्राध्यापक सुरेन्द्र वैष्णव, वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मण जाट, गिरधारी लाल कुमावत, युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष केसर जाट, कन्हैया लाल जाट, ख्याली लाल सोनी, नरपत सिंह राठौड़, रघुवीर सिंह चुण्डावत, ममता शर्मा, प्रिया सुखलेचा उपस्थित थे।