ऋण पाकर किसानो के चेहरे खिले

रायपुर 9 फरवरी(राधेश्याम वैष्णव), किसानों की पीडा को समझने में कांग्रेस सरकार सदा अग्रणी रही है और आगे भी सदैव अग्रणी रहेगी। उक्त विचार प्रभारी मंत्री अर्जुन बामणिया ने रायपुर उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित किसान ऋण माफी शिविर के अवसर पर उपस्थित किसानों के समक्ष मुख्य अतिथि पद से व्यक्त किए। रायपुर - सहाडा विधायक कैलाश त्रिवेदी ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है इनके सुख दुख में सरकार सदैव इनके साथ हैं। इस शिविर में 1,68,71,078/-एककरोड़ अड़सठ लाख इगहतर हजार अठन्तर रुपए का ऋण 582 किसानों का माफ किया गया। 151 किसानों को मौके पर ही प्रभारी मंत्री एवं क्षैत्रीय विधायक त्रिवेदी द्वारा ऋण माफी प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया । इस शिविर में सहकारी समिति  अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी,सहकारी समिति उपाध्यक्ष मांगीलाल जाट,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष केशर जाट(सूरजपुरा),एम.डी. सीसीबी भीलवाडा अनिल काबरा,मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेंद्रसिंह राठौड़, अतिरिक्त रजिस्ट्रार जी एल गुप्ता,सीसीबी ईओ आशुतोष मेहता,भूमि विकास बैंक सचिव रेणु अग्रवाल भीलवाडा, उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह चारण व अभिषेक गोयल, विकास अधिकारी प्रकाशचंद्र स्वर्णकार,तहसीलदार मनोहरलाल कुमावत, शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश सांखला, सहकारी समिति व्यवस्थापक शैतानसिंह,लोन सुपरवाइज़र ऊंकार कुमावत सहित सैंकड़ों किसान मौजूद थे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को