चुनाव संबंधी सूचनाएं समय पर दें। -प्रभुदयाल योगी

रायपुर 11 फरवरी, (राधेश्याम वैष्णव)ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में तहसील क्षेत्र के 22 पंचायत शिक्षा अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रभु दयाल योगी ने चुनाव संबंधी सूचनाएं समय पर देने एमडीएम, शाला दर्पण का अपडेट भी समय पर करने को कहा । दुग्ध वितरण की गुणवत्ता बनाए रखने, सघन निरीक्षण के दौरान सजग रहने सहित अनेक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कनिष्ठ लिपिक भेरूलाल शर्मा ने वेतन बिल 25 तारीख तक कार्यालय में प्रस्तुत करने सहित अन्य सूचनाएं समय पर भिजवाने का आग्रह किया। ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी घनश्याम दत्त जाट ने धन्यवाद के साथ बैठक का समापन किया।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को