बोर्ड परिक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं का आशीर्वाद समारोह सम्पन्न
रायपुर 1मार्च, (राधेश्याम वैष्णव)क्षैत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,नान्दशा जागीर में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं का आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान सुणाराम यादव, मुख्य अतिथि बसंता दाधीच व विशिष्ट अतिथि गिरधारी लाल मुंडोतिया थे ।10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार ने तिलक वे गुड़ खिलाकर परीक्षा में सर्वाधिक अंको से उत्तीर्ण होने के लिए शुभकामनाएं दी ।इस दौरान छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर नृत्यों की प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम में व्याख्याता अविनाश कोठारी, जगदीश चंद्र लोहार, जगदीश चंद्र बलाई जय श्री टाक ,चंपा लाल मेघवंशी ,चंद्रप्रभा त्रिवेदी, वंदना त्रिवेदी ,वीरेंद्र सिंह वेणी गोपाल मालाकार,नीलम सालावत सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।