आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा मोखुन्दा मण्डल की बैठक सम्पन्न
रायपुर 22मार्च,(राधेश्याम वैष्णव)भारतीय जनता पार्टी मण्डल मोखुन्दा की बैठक शुक्रवार को बोराणा शक्ति केन्द्र पर सम्पन हुई । जिसमें विधानसभा संयोजक रामेश्वर लाल छीपा ने शक्ति केन्द्रों की लोक सभा चुनाव में उपयोगिता व महत्व पर प्रकाश डाला। मण्डल अध्यक्ष मांगी लाल गुर्जर ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सुभाष बहेडिया को जीता कर मोदी के हाथ मजबूत करने का आव्हान किया। बैठक में मण्डल महामंत्री मुकेश सोनी, शक्ति केन्द्र प्रमुख मिश्री लाल मेवाड़ा, बूथ अध्यक्ष राम लाल कुमावत, तेजमल मेवाड़ा, शांति लाल वैष्णव, सोहन दास, भरत वैष्णव सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।