स्मार्ट चीजों को अपनाने से उपभोक्ता ठगी से बच सकते हैं--रमेश चंद्र वैष्णव

रायपुर 15मार्च,(राधेश्याम वैष्णव) स्मार्ट चीजों को अपनाने से उपभोक्ता ठगी से बच सकते हैं। उक्त विचार रायपुर उपभोक्ता संरक्षण समिति के सचिव रमेशचंद्र वैष्णव ने कट्स द्वारा राउमावि, कोशीथल में "विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस" पर आयोजित  कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पद से उपस्थित छात्रों के समक्ष व्यक्त किए।  वैष्णव ने कहा कि हर स्तर पर स्मार्ट चीजें आम उपभोक्ताओं में सरकारों द्वारा उपलब्ध करवायी जा रही है। निजी क्षेत्रों में भी स्मार्ट चीजें काम में ली जा रही है। जैसे स्मार्ट फोन, स्टार्ट क्लास, स्मार्ट टीवी आदि। इनके उपयोग से आम उपभोक्ता ठगी से बच सकता हैं । प्राध्यापक ममता जीनगर ने उपभोक्ताओं के अधिकार,प्रतिभा तिवारी ने उपभोक्ताओं के कर्तव्य बताए। इस अवसर पर प्राध्यापक भैरुलाल बलाई, प्रतिभा तिवारी, ममता जीनगर,वरिष्ठ अध्यापक संजय पालीवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी शांतिलाल जीनगर, अध्यापिका सीमा सेन सहित छात्र उपस्थित थे। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को