शिक्षा से ही व्यक्ति का जीवन संवरता है-रामपाल तातेला

रायपुर 16मार्च, (राधेश्याम वैष्णव)


 लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें तो सफलता आसानी से मिल जाती है। जीवन में सफल होना है तो लक्ष्य के साथ पढाई करें। उक्त विचार राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला उप सभाध्यक्ष रमेशचंद्र वैष्णव ने शोभाराम उच्च प्राथमिक विद्यालय, भटेवर में शुक्रवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि पद से व्यक्त किए। समारोह के अध्यक्ष राउप्रावि, भटेवर के प्रधानाध्यापक रामपाल तातेला ने कहा कि शिक्षा से व्यक्ति संवरता है अतः शिक्षा को ग्रहण करना हम सबकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। समारोह के विशिष्ट अतिथि भामाशाह धर्मचन्द गुर्जर,जितेन्द्रसिंह थे। वार्षिकोत्सव समारोह का  शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती मां के चित्र पर दीप प्रज्जवलन,माल्यार्पण से हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत शोभाराम उच्च प्राथमिक विद्यालय के डायरेक्टर धनराज शर्मा ने पुष्पमाला व तिलक से किया। बेटी बचाओ, पुलावामा के शहीद जवानों, स्वच्छता,बाल विवाह जागरुकता,साक्षरता,समाज सेवा, शिक्षा, कृषि, जल संरक्षण,संस्कार आदि विषयों पर नन्हें -मुन्नों की मनमोहक भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने मध्यरात्रि तक ग्रामीणों को बांधे रखा। भामाशाहों ने दिल खोल कर नन्हें-मुन्नों का उत्साहवर्धन किया ।छात्र प्रतिभाओं को अतिथियों ने मोमेंटो से पुरस्कृत किया।कार्यक्रम का संचालन अध्यापक घनश्याम दाधीच ने किया। इस अवसर पर श्रवणनाथ, रामा गुर्जर सहित सैंकड़ों अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को