ऐकादशी पर रघुनाथ मन्दिर मे भगवान का विशेष श्रींंगार
रायपुर 17 मार्च, कस्बे के झंवर मौहल्ला स्थित रघुनाथ मंदिर में "एकादशी" के अवसर पर पुजारी पंडित राधेश्याम वैष्णव द्वारा विशेष श्रृंगार किया गया। कस्बे की माता-बहनों सहित सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान रघुनाथ के दर्शन कर महा आरती के बाद प्रसाद प्राप्त किया। पुजारी वैष्णव ने बताया कि प्रातः काल 7.15बजे मंगला व शाम 7.00बजे सांध्य आरती होती है। महिलाओं ने व्रत- उपवास के साथ दान-पुण्य किये।