रायपुर में होलिका दहन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
रायपुर 22 मार्च, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे सहित तहसील क्षेत्र में बुधवार को होली एवं गुरुवार को रंगोली का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। उपखंड मुख्यालय स्थित पंचमुखी चौक में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित होलिका दहन समारोह का शुभारंभ विधायक कैलाश चंद्र त्रिवेदी व ग्राम पंचायत रायपुर की सरपंच रेखा तातेला ने पंडित नंदकिशोर दाधीच द्वारा उच्चारित मंत्रों के साथ पूजन किया एवं होलिका दहन प्रारंभ किया ।इसी तरह तहसील क्षेत्र में होलिका दहन एवं धुलण्डी का त्योहार हर्ष एवं उल्लास पूर्वक मनाया ।पौराणिक कथा अनुसार हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र भक्त प्रहलाद को समाप्त करने के लिए अहंकार में चूर होकर होलिका को जलाया था। उसी पौराणिक कथा की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के अवसर पर पंचमुखी चौक में कस्बे के गणमान्य नागरिकों सहित हजारों महिला पुरुष बालक बालिकाएं उपस्थित थे।