लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने बनाई कार्य योजना

रायपुर 24मार्च,(राधेश्याम वैष्णव)क्षेत्र के बोरियापुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रायपुर मंडल शक्ति बुथ केंद्र पर मीटिंग आयोजित कर आगामी कार्य योजना बनायी। मिटिंग में विधान सभा प्रत्याशी रूपलाल जाट, विधानसभा संयोजक रामेश्वरलाल छिपा, मंडल अध्यक्ष रघुवीरसिंह जोगरास, महामंत्री गणपत टांक, मंडल उपाध्यक्ष भैरूसिंह चुंडावत, मंडल मंत्री सुरेश त्रिपाठी, छीतरमल जाट, विनोद जाट, जयदीप सिंह, रामपाल भट्ट, सुरेश शर्मा सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी तरह 10पंचायतों के शक्ति बूथों पर बैठकें आयोजित कर कार्य योजना बनाई। 

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक