गल्यावड़ी मे हुआ"पड़ोस युवा संसद" का आयोजन
रायपुर 27मार्च,(राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षेत्र के गल्यावड़ी ग्राम स्थित हनुमान मंदिर परिसर में नेहरू युवा केंद्र ,भीलवाड़ा द्वारा "पड़ोस युवा संसद" कार्यक्रम आयोजित किया। नेहरु युवा केंद्र के सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता व ग्राम पंचायत खेमाणा के वार्ड पंच मोतीलाल सोनी के मुख्य आतिथ्य में सरस्वती माता के चित्र पर दीप जलाकर एवं माल्यार्पण कर पड़ोस युवा संसद का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने अनिवार्य मतदान करने, बाल विवाह न करने सामाजिक कुरुतियों से दूर रहने, युवा बहनों को स्वयं सहायता समूह से जुड़ने,युवाओं को खेल व रोजगार से जुड़ने आदि विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि सोनी ने नेहरु युवा केंद्र के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। खेल,शिक्षा सहित अन्य प्रतिभाओं को अतिथियों ने मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया।कार्यक्रम में भीलवाड़ा नेहरु युवा केन्द्र के सुशील लोढा, कैलाश गाडी, गोपाल सालवी, हेमलता खटीक,नेहरु युवा केंद्र,गल्यावडी के अध्यक्ष परसराम शर्मा,उपाध्यक्ष पूजा सुथार व केशर जाट,पप्पू शर्मा सहित ग्रामवासी, युवा, युवतियां सहित नेहरू युवा केंद्र,गल्यावडी के सदस्य उपस्थित थे।