रा.उ.मा.विद्यालय नान्दशा जागीर में मनाया"राजस्थान दिवस"

रायपुर 30 मार्च, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नान्दशा जागीर में "राजस्थान दिवस" पर रंगोलियां बनाकर एक दूसरे को बधाइयां दी। रंगोली से पूर्व समस्त छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने मिलकर राजस्थान दिवस मनाते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए। प्राध्यापक अविनाश कोठारी ने राजस्थान के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस धरती के कण-कण में वीरता समायी है। हमें इस धरती का सम्मान करना है। इस अवसर पर गिरधारी मुंडोतिया,जगदीश चंद्र लोहार, ज्ञानमल खटीक,जगदीश बलाई, जयश्री टांक, रामचंद्र सालवी, अंबालाल बलाई सहित विद्यालय के छात्र छात्राऐं उपस्थित थे। 


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक