भारत विकास परिषद रायपुर के द्वीवार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न
रायपुर 31 मार्च, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के सगरेव चौराहा स्थित हरिओम कॉन्प्लेक्स में भारत विकास परिषद शाखा रायपुर के द्वि-वार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी प्रांतीय संगठन मंत्री संदीप बाल्दी, चुनाव पर्यवेक्षक प्रान्तीय नववर्ष प्रमुख लादुलाल जागेटिया थे। अध्यक्ष अखिलेश बोल्या, सचिव रमेशचंद्र वैष्णव, कोषाध्यक्ष कमलेश मूंदडा, महिला प्रमुख सुनीता झंवर, संरक्षक सुभाषचंद्र झंवर व अनिल दाधीच को बनाया। इस दौरान भारत विकास परिषद के पूर्व सचिव डॉ. सत्यनारायण सत्य, सदस्य शांतिलाल सोनी, संपतलाल सुथार, जगदीशचंद्र दाधीच, सुरेंद्रसिंह सिसोदिया,राजू-श्रवण गुर्जर सहित अन्य थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बोल्या, सचिव वैष्णव, कोषाध्यक्ष मूंदड़ा का सभी ने माला पहनाकर स्वागत किया।