महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों मे लगा भक्तों का तांता

रायपुर 4मार्च, (राधेश्याम वैष्णव)ग्रामीण अंचलों सहित क्षेत्र मे शिवालयों पर शिव भक्तों का सुबह से तांता लगा रहा।महिलाओं ने भी महाशिवरात्रि को उपवास रखकर पूजा अर्चना कर खुशहाली की मंगल कामना की। शिव मंदिरों पर देर तक शिव के भजनों की धुनों पर शिव भक्त नृत्य करते हुए देखे गए। इसी तरह बोराणा ग्राम स्थित मनसापूर्ण महादेव मंदिर में अभिषेक किया गया जिसमें दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा । शाम 7:00 बजे पंडित जीतेंद्र के नेतृत्व में बोराणा बस स्टैण्ड से विशाल शोभायात्रा मंशापूर्ण महादेव मंदिर तक निकाली गई जिसमें ग्राम के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया ।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को