कोशीथल मे आयोजित शनिवारीय बालसभा

गंगापुर 16मार्च, (राधेश्याम वैष्णव)क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय - कोशीथल में शनिवारीय बाल सभा का आयोजन किया गया ।  जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी शिक्षाप्रद  व मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित सभी दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। बाल सभा की अध्यक्षता प्राध्यापक ममता जीनगर ने की। बाल सभा प्रभारी रमेश चंद्र वैष्णव ने बताया कि बाल सभा से अभिभावकों में विद्यालय के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। बाल सभा में  अध्यापिका आशा जीनगर,सुमित्रा पारीक, सीमा सेन सहित छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक