पुलवामा शहिदों के लिये फैलाई झोली
गंगापुर 5मार्च,(राधेश्याम वैष्णव) पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय- कोशीथल के छात्र छात्राऐं व शिक्षक शिक्षिकाएं मुहिम के तहत मंगलवार को झोली लेकर धन एकत्र करने बस स्टैंड होते हुए घर घर निकल पड़े। मार्ग में मिले व्यापारियों, किसानों, राहगीरों ने दिल खोलकर शहीदों के सम्मान में प्रथम दिन 16376/-अक्षरे सोलह हजार तीन सौ छिहत्तर रुपये समर्पित किये। मुहिम में शिक्षक बद्रीलाल लोहार, रमेशचंद्र वैष्णव,संजय पालीवाल, रामसहाय माली, लक्ष्मणसिंह शेखावत,भैरुलाल बलाई,फारुख बैग मिर्ज़ा, ममता जीनगर,आशा जीनगर, कंचन सोनगरा, प्रतिभा तिवारी,सुमित्रा पारीक, सीमा सेन,हिमांशी पालीवाल सहित छात्र-छात्राऐं थे। आगे मुहिम जारी है।
1.पुलवामा शहिदों के सम्मान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,कोशीथल के छात्र-शिक्षक झोली लेकर धन एकत्र करते हुए का फोटो मेल पर है।