मोदी है तो मुमकिन है-सुभाष बहेड़िया
रायपुर 5मार्च(राधेश्याम वैष्णव),लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस कर तैयारी में जुटे व आम लोगों को समझावें की मोदी है तो मुमकिन है। उक्त विचार सांसद सुभाष बहेडिया ने भारतीय जनता पार्टी मंडल रायपुर एवं मोखुन्दा की संयुक्त बैठक में व्यक्त किए। बैठक कस्बे के बंक्याराणी माता मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड, सांसद सुभाष बहेडिया, जिला प्रभारी पुखराज पहाड़िया के मुख्य आतिथ्य में विधायक प्रत्याशी रूपलाल जाट, पूर्व विधायक डॉ बालु राम चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश टांक की अध्यक्षता, रायपुर पंचायत समिति प्रधान यशोदा जाट, उपप्रधान चंद्रप्रकाश जैन के विशिष्ट आतिथ्य में हुई। बैठक में रायपुर मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह, मोखुन्दा मंडल अध्यक्ष मांगीलाल गुर्जर, महामंत्री गणपत टांक व मुकेश सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल जागेटिया, महिला मोर्चा जिला महामंत्री डा. मींरा किराड़, मंडल उपाध्यक्ष चतरसिंह सोलंकी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गायत्री टेलर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश माली, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगदीश कुमावत, पंचायत समिति सदस्य नाथुसिंह, रमेश रेगर, ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार टेलर, युवा मोर्चा महामंत्री श्यामलाल खटीक, प्रह्लाद प्रजापत, मुकेश सेठिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन रायपुर मंडल महामंत्री गणपत टांक ने किया।