रायपुर मे "शहीद दिवस"पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर 23 मार्च(राधेश्याम वैष्णव), कस्बे के बस स्टैंड पर शहीद भगत सिंह क्लब द्वारा "शहीद दिवस" पर शहीदों को शाम 7:00 बजे पुष्पांजलि अर्पित की गई। शहीद भगत सिंह क्लब के सदस्यों व ग्राम के कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के चित्र पर गुलाब के पुष्प अर्पित कर 2 मिनट के मौन के साथ उन्हें याद किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मुकेश सेन, सदस्य विपिन व्यास, कुलदीप दाधीच, उपाध्यक्ष धीरज छिपा, किसन कुमावत, अभिषेक ओझा, हितेश खटीक, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक गजानन्द माली, टीलू मूंदड़ा, भारत सेन, भारत विकास परिषद के सचिव रमेश चंद्र वैष्णव सहित सैंकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को