बोराणा मे महाशिवरात्रि पर होगा विशाल भजन संध्या का आयोजन

रायपुर 3मार्च, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के बोराणा ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति 4 मार्च, सोमवार को शिवरात्रि महोत्सव आयोजित होगा। जिसमें प्रातः8.00बजे पं. गोपाल त्रिवेदी मंशापूर्ण महादेव मंदिर में अभिषेक करेंगे। शाम 7.00 बजे पं. जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में बस स्टेण्ड से मंदिर तक शोभायात्रा निकलेगी।रात्रि 8.30बजे विशाल भजन संध्या होगी। भजन गायक सुखलाल मेघवंशी-भीलवाडा,न्यु रामदेव म्युजिकल ग्रुप,बेमाली चौराहा व डांसर राजू माली होंगे। मटकी डांस मुख्य आकर्षण होगा।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को