कोशीथल मे पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्कूली छात्रों ने निकाली विशाल रैली

रायपुर 9मार्च(राधेश्याम वैष्णव), क्षेत्र के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र - कोशीथल से  राउमावि के छात्रों ने पल्स पोलियो अभियान 10मार्च,रविवार को आम लोगों में जागरुकता लाने हेतु विशाल रैली निकाली । रैली स्वास्थ्य केन्द्र से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, सदर बाजार, ईलाजी चौक,छीपा गली, माली मौहल्ला होते हुए पुनः राउमावि परिसर पहुंच। रैली को डा हेमेंद्रसिंह राव, डा आनंद सोनी,वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद्र वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में ए एन एम गीता कलाल सहित राउमावि के छात्र उपस्थित थे। रैली में "10मार्च आया, पोलियो दवा लाया।। एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा।। जैसे नारे लगा कर आम जन को रविवार दिनांक 10 मार्च को 0से5वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए जागरूक किया जा रहा था। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को