स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 104 रोगियों का हुआ परीक्षण

रायपुर 10 अप्रैल, (राधेश्याम वैष्णव)सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर द्वारा एनपीसीडीसीएस आयुष एवं एनसीडी के संयुक्त तत्वाधान में बोरियापुरा ग्राम पंचायत के रेवाडा गाँव मे आउटरिच कैंम्प का आयोजन किया गया। जिसमे 104 मरीजो की जांच की । शिविर मे ब्लड शुगर , ब्लड प्रेशर, कैंसर , ह्रदय रोग व सांस सम्बधिंत बीमारीयो का परीक्षण किया गया । डा. करम इलाही ने रोगो से बचाव व उपचार की जानकारी दी। योगाचार्या नीतू यादव ने दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार विहार के बारे में बताया। शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. करम इलाही,  डॉ  मांगीलाल 

 डीईओ एनसीडी पूजा शर्मा, फार्मशिस्ट  नरेन्द्र चौधरी, नीतू यादव ने अपनी सेवाये प्रदान की ।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक