भाजपा भीलवाड़ा लोकसभा प्रत्याशी सुभाष बहेडिय़ा 11 अप्रैल को बोरियापुरा से करेंगे जनसंपर्क अभियान की शुरुआत

रायपुर 8अप्रेल,(राधेश्याम वैष्णव)भीलवाड़ा लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी सुभाष बहेडिया के चुनावी जनसंपर्क महा- अभियान रायपुर क्षेत्र में शुरु करेंगे। इसमें सहाडा-रायपुर विधानसभा प्रत्याशी रूपलाल जाट, पूर्व मंत्री डॉ. रतनलाल जाट, पूर्व विधायक डॉ बी. आर. चौधरी, मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह जोगरास, मंडल अध्यक्ष मोखुंदा  मांगीलाल गुर्जर, प्रधान  यशोदा जाट, उपप्रधान चंद्र प्रकाश जैन, भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सभी सदस्य, पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सभी सरपंच साहबान, सभी मोर्चों के अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी व सभी कार्यकर्ता एक साथ 11 अप्रैल, गुरुवार को प्रातः 9:30 बजे बोरियापुरा,  10:30 बजे बाडिया माता, 11:30 बजे रायपुर, 12:30 बजे बोराणा, 1:30 बजे कोट, 2:30 बजे मोखुन्दा, 3:30 बजे देवरिया में आसपास के ग्राम पंचायतों से संबंधित कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर लोकसभा चुनाव 2019 भाजपा प्रत्याशी सुभाष बहेडिया का प्रचार करेंगे । उक्त जानकारी भाजपा मंडल महामंत्री गणपत टांक ने दी।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को