आउटरिच केम्प मेंं हुआ 114 मरीजों का इलाज

रायपुर 11 अप्रेल,(राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ "बाड़िया माता" मंदिर परिसर में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर द्वारा एनपीसीडीसीएस आयुष एवं एनसीडी के संयुक्त तत्वाधान में   बाडिया माता के आउटरिच कैंम्प का आयोजन किया गया जिसमें 114 मरीजो की जांच की । शिविर मे ब्लड शुगर , ब्लड प्रेशर, कैंसर , ह्रदय रोग व श्वांस सम्बधिंत बीमारीयों का परीक्षण किया गया । रोगो से बचाव व उपचार की जानकारी दी व जांच की। योगाचार्या नीतू यादव ने योग, दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार विहार आदि के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में चिकित्सा अधिकारी  डॉ  मांगीलाल, डीईओ एनसीडी  पूजा शर्मा, हाजी मोहम्मद ,  राहुल फार्मशिस्ट  नरेन्द्र चौधरी, योगाचार्या नीतू यादव ने अपनी सेवाये प्रदान की ।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को