26 अप्रैल से शत प्रतिशत बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने के लिये होगा"प्रवेशोत्सव"का आयोजन

रायपुर 25 अप्रैल, (राधेश्याम वैष्णव)ड्रॉपआउट व नव प्रवेशित बच्चों को स्कूल से जोड़ने हेतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल(सहाडा) के अधीन आने वाले विद्यालयों के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा 26 अप्रैल शुक्रवार से "प्रवेशोत्सव"   का आयोजन किया जाएगा। घर-घर जाकर 4 मई तक सर्वे किया जाएगा। कोई भी शिक्षा से वंचित नहीं रहे इस हेतु पूर्ण निष्ठा से कार्य करते हुए 26 अप्रैल शुक्रवार को नव प्रवेशित बालक बालिकाओं का उत्साह के साथ स्वागत करें। उक्त विचार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल की प्रधानाचार्य व पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सरोज शर्मा ने 26 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे प्रथम प्रवेशोत्सव अभियान व शत प्रतिशत बच्चों को विद्यालय से जोड़ने हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए गुरुवार  दोपहर 12बजे उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं के समक्ष व्यक्त किए ।  प्राध्यापक भेरू लाल बलाई ने पंचायत क्षेत्र के समस्त वार्डों के सर्वे हेतु प्रत्येक शिक्षक को जिम्मेदारी सौंपते हुए 4 सुपरवाइजर नियुक्त किए । प्रवेशोत्सव अभियान को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामसहाय माली को प्रथमबार जिम्मेदारी दी गई। प्रवेशोत्सव प्रभारी रमेश चंद्र वैष्णव ने बताया कि प्रवेशोत्सव अभियान में सभी को उत्साह के साथ भाग लेना है एवं पूरी निष्ठा के साथ घर घर जाकर सर्वे करके 4 मई तक सर्वे रिपोर्ट सुपरवाइजर को सौंपनी है। समस्त सुपरवाइजर 5 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे तक प्रवेशोत्सव प्रभारी वैष्णव को अपनी रिपोर्ट देंगे। प्रवेशोत्सव बैठक के दौरान प्राध्यापक फारुख बैग मिर्जा, ममता जीनगर, प्रतिभा तिवारी, वरिष्ठ अध्यापक संजय पालीवाल, लक्ष्मण सिंह शेखावत, कंचन सोनगरा, सुलेखा दाधीच,रेखा जीनगर, राकेश कुमार, धर्मचंद, आशा जीनगर, सुमित्रा शर्मा सहित क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को