मेहंदी व पोस्टर प्रतियोगिता कर मतदान के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

रायपुर 4 अप्रैल(राधेश्याम वैष्णव) क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय - कोशीथल में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए चुनाव आयोग से मिले निर्देशानुसार मेहंदी प्रतियोगिता व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सरोज शर्मा ने मेहंदी प्रतियोगिता में नसीम बानू छिपा को प्रथम व सुरैया बानू को द्वितीय तथा गायत्री  टांक को तृतीय स्थान पर घोषित किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम सिमरन बानो व द्वितीय स्थान पर रोहित सोनी रहे। स्वीप कार्यक्रम प्रभारी रमेशचंद्र वैष्णव ने बताया कि 25 अप्रैल तक स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को लोकसभा चुनाव के लिए जागरूक किया जाएगा। 29 अप्रैल,2019 को अनिवार्य रूप से मतदान में सभी मतदाता भाग लें इस हेतु स्व प्रेरित किया जायेगा। स्वीप कार्यक्रम में प्राध्यापक फारुख बैग मिर्जा व वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मणसिंह शेखावत का विशेष सहयोग रहा।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को