स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय कर्मचारियों ने रैली निकाल अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई
रायपुर 13 अप्रैल,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे के तहसील परिसर से राजकीय कर्मचारियों की रैली स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ हुई जो सब्जी मंडी, बस स्टैंड, पुलिस थाना, रायपुर - गंगापुर मार्ग होकर गुजरी। रैली को तहसीलदार मनोहर लाल कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य लतीफ मोहम्मद, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय लड़की के प्रधानाध्यापक गोपाल लाल त्रिवेदी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रभु दयाल योगी, कनिष्ठ लिपिक भैरूलाल शर्मा, इंद्रमल शर्मा, ऑफिस कानूनगो सोहन लाल बैरवा, पटवारी जगदीशचंद्र जाट, दिनेश चंद्र शर्मा कानाराम ईश्वरलाल सहित तहसील क्षेत्र के समस्त विभागों के राजकीय कर्मचारी उपस्थित थे। रैली में "बहकावे में कभी न आना। सोच समझकर बटन दबाना।।" जैसे नारे लगाकर आम लोगों को स्वीप कार्यक्रम के तहत अनिवार्य मतदान का आग्रह किया जा रहा था। रैली ज्योंही पुलिस थाना रायपुर के बाहर पहुंची वहां भारत विकास परिषद के सचिव रमेश चंद्र वैष्णव ने समस्त कर्मचारियों को 29 अप्रैल 2019 को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई।