महाविद्यालय के छात्रों से परिक्षा केन्द्र के नाम पर हो रही अवैध वसूली के विरोध मे छात्रों ने दिया ग्यापन
रायपुर 15 अप्रैल, (राधेश्याम वैष्णव)राजकीय महाविद्यालय-रायपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिवर्ष सत्र के प्रारंभ में ₹100 प्रति छात्र परीक्षा केंद्र के नाम पर शुल्क के रूप में वसूल किए जाते हैं। रायपुर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं का परीक्षा सेंटर श्री अमृत तुलसी महाविद्यालय, गंगापुर रहता है। इस वर्ष गंगापुर महाविद्यालय द्वारा रायपुर महाविद्यालय के छात्रों से ₹50 विकास के नाम पर वसूल किए जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं के मना करने पर परीक्षा में नहीं बैठने देने की हिदायत देते हैं जिससे छात्र-छात्राएं सहमे हुए ₹50 का शुल्क विकास के नाम पर जमा करवा रहे हैं। जबकि गंगापुर महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा कहा जा रहा है कि जिन छात्र छात्राओं ने ₹50 शुल्क नहीं जमा कराया है उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जबकि समस्त छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के दौरान ही परीक्षा केंद्र के नाम पर ली जाने वाली 100/- की राशि रायपुर महाविद्यालय में जमा करवा दी है ।रायपुर छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश कुमावत द्वारा गंगापुर महाविद्यालय की प्राचार्य से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि जहां भी आप शिकायत करना चाहे कर दे लेकिन छात्र-छात्राओं से ₹50 अनिवार्य रूप से लिए जाएंगे। राशि जमा होने के बाद ही परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। इसी प्राचार्य की इसी हठधर्मिता को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश कुमावत ने रायपुर महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। जिसमें ₹50 एक्जाम के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है उसको रोकने की मांग की गई । इस दौरान महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष विशाल स्वर्णकार, छात्र नेता दिलखुश खटीक, भैरू सुधार, कैलाश कुमावत सहित कई छात्र छात्राएं मौजूद थे ।