कोशीथल में मतदान के प्रति जागरूकता के लिये रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

रायपुर 16 अप्रैल, (राधेश्याम वैष्णव)क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल में स्वीप कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया । जिसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। स्वीप प्रभारी रमेशचंद्र वैष्णव ने बताया कि जिला प्रशासन एवं चुनाव आयोग से मिले निर्देशों के अनुसार 29 अप्रैल मतदान दिवस पर आम लोगों में जागरूकता लाने एवं शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन अलग अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन कर आम लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। आज मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के दौरान कार्यवाहक  प्रधानाचार्य भेरूलाल बलाई, प्राध्यापक ममता जीनगर, वरिष्ठ अध्यापक संजय पालीवाल, सीमा सेन सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को