पृथ्वी है तो हम हैं ,सघन वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण है--वैष्णव
रायपुर 22 अप्रैल, (राधेश्याम वैष्णव)पृथ्वी को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। क्योंकि पृथ्वी रहेगी तो हम रहेंगे। पृथ्वी को बचाने के लिए हमें पर्यावरण को बचाना चाहिए। पर्यावरण के संरक्षण के लिए इस धरती पर अधिकाधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। उक्त विचार भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचंद्र वैष्णव ने "विश्व पृथ्वी दिवस" पर कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय रायपुर के सभागार में जिला पर्यावरण समिति व वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद से उपस्थित छात्र - छात्राओं के समक्ष व्यक्त किए। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विजयसिंह चुंडावत ने कहा कि पृथ्वी को बचाने के लिए कई वर्षों से विद्यालय परिवार द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है।आने वाले समय में सघन पौधरोपण कर इस धरती को हरा भरा बनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें निबंध में प्रथम अनुज दाधीच, द्वितीय पिन्टु रेगर,तृतीय श्यामलाल तेली व नारायण कुमावत रहे। चित्रकला में प्रथम दीक्षा नराणिया, द्वितीय डिंपल कुमावत,तृतीय राकेश गुर्जर व गोविंद तेली रहे। सभी प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वनपाल नारायणसिंह चुंडावत, वनरक्षक नारायण लाल, आचार्य पप्पू पुरी व कानाराम सहित छात्र छात्राऐं उपस्थित थे। उपस्थित सभी को पृथ्वी व पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई गई ।