अभाविप द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत"नेशन वोटिंग मस्ट"का आयोजन

रायपुर 24 अप्रैल, (राधेश्याम वैष्णव)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर इकाई द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत "नेशन वोटिंग मस्ट" कार्यक्रम का आयोजन बस स्टैंड स्थित पार्क में किया गया। कार्यक्रम में जिला सह संयोजक विकास प्रजापत, शरद सिंह चौहान, विशेष आमंत्रित सदस्य अनुराग पारीक व  प्रांत कार्यसमिति सदस्य विजयपाल सिंह राठौड़ का प्रवास रहा । कार्यक्रम के दौरान रायपुर बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया, परिषद सदस्यों ने रायपुर बाजार में सभी दुकानों पर दुकानदारों व ग्रामवासियों से मिलकर 29अप्रेल मतदान दिवस पर शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में नगर मंत्री मुकेश कुमावत, जिला समिति सदस्य  दिलखुश राव, सुख सिंह, जिला समिति सदस्य सिद्धार्थ शर्मा (औरंगाबाद), छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश कुमावत, दिनेश लक्षकार, सुनील कुमावत, ईश्वर सिंह, गजेंद्र सिंह, मनीष कुमावत, राजू गाडरी, मुकेश माली सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को