गर्मियों में पक्षियों की भूख-प्यास बुझाने के लिए लगाए परिंडे

रायपुर 25 अप्रैल,(राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षेत्र के झडोल ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य शंभू दयाल रेगर के नेतृत्व में पक्षियों के दाना हेतु परिंडे लगाए गए। प्रधानाचार्य रेगर ने उपस्थित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं से आह्वान किया कि अपने क्षेत्र में अधिकाधिक परिंडे लगाकर  गर्मी में मूक पंछियों की भूख प्यास बुझानी है। इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के ब्लॉक मंत्री राधेश्याम जीनगर, रविप्रकाश यादव, ममतेश कुमारी, राजेश, दौलतराम, शिवराम, बुद्धि प्रकाश, विमल प्रकाश, मूलाराम सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को