"न्यूजीलैंड से मिला भीलवाड़ा जिले की राउमावि, पालरां(रायपुर) को बालसाहित्य का उपहार"

रायपुर 9अप्रेल, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय - पालरां के बच्चों हेतु न्यूजीलैंड के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान ,सेंट केंटीजर्न ग्रूप आफ एजुकेशन की ओर से लगभग पैंसठ हजार रुपये का बालसाहित्य और टीचिंग लर्निंग मटैरियल उपहार स्वरूप भिजवाया गया। सेंट केंटीजर्न स्कूल की शिक्षक क्रिस्टीन होपकिन्स ने ई मेल के माध्यम से जानकारी दी कि हमारे यहां के बच्चे फंड रेजिंग डे के तहत कुछ धनराशि सहयोगी रूप से एकत्र कर मित्र देशों के स्कूली बच्चों के लिये नैतिक शिक्षा से जुड़ी बालसाहित्यिक पुस्तकें उपहार स्वरुप भिजवाते हैं। इस बार "गिफ्ट फोर इंडिया"  मुहिम के तहत पालरा के वरिष्ठ अध्यापक दयाराम खाती के माध्यम से क्रिस्टीन होपकिंस ने यह उपहार राउमावि पालरा के विद्यार्थियों को भेंट किया। इस अवसर पर बालसाहित्यकार एवं हिन्दी साहित्य के प्राध्यापक डा.सत्यनारायण सत्य,यतीन्द्र सिंह ,प्रेमलता माली,घनश्याम चौधरी,राजकुमार महरिया,रामावतार मेहर,मंजुबाला डाकोत,दिनेश सेन,मुकेश कुमार,खेमराज,रीना शर्मा ,प्रेम स्वर्णकार सहित विद्यार्थी उपस्थित थे। बच्चे ऐसा अनूठा उपहार प्राप्त कर अत्यन्त प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं। इस उपहार को प्राप्त करने में ओकलैंड(न्यूजीलेंड ) के सेंट कैंटीजर्न स्कूल के स्टाफ को लगभग दस हजार छह सौ रुपये का एयर पार्सल शुल्क व्यय करना पड़ा । यह शिक्षा विभाग के लिये हर्ष और गर्व का विषय है कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र राउमावि, पालरा (भारत) के बालक न्यूजीलैंड के सर्वोत्तम शिक्षण संस्थान की शिक्षण सामग्री व संस्कृति विनिमय योजना के माध्यम से अध्ययन करेंगे। इस उपलब्धि पर भारत विकास परिषद शाखा रायपुर व राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा रायपुर ने राष्ट्रीय बाल साहित्यकार डा.सत्यनारायण तातेला, वरिष्ठ अध्यापक दयाराम खाती सहित समस्त शिक्षक -शिक्षिकाओं का हार्दिक धन्यवाद देकर कर हर्ष व्यक्त किया।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को